हाथी ने बाउंड्री वॉल तोड़ी, फलदार पेड़ों को पहुंचाया नुकसान
रिषिकेष, मई 19 -- वार्ड नंबर एक मिस्सरवाला में सोमवार रात हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। आबादी क्षेत्र में घुसे हाथी ने सबसे अशोक गुरुंग के बगीचे में फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। हाथी ने पेड़ों पर लगे फलों को खा लिया और कई पौधों को कुचल दिया, जिससे बागवानी को भारी क्षति हुई। इसके बाद हाथी केशवानंद जोशी के घर के परिसर में जा पहुंचा। जहां उसने मकान की दो तरफ बनी बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। दीवार गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोग जाग गए, लेकिन हाथी के डर से कोई भी घर से बाहर नहीं निकल सका। कुछ देर तक क्षेत्र में उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल है। उधर, रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने कहा कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। हाथी जंगल की ओर लौट चुका है। एहतियात के तौर पर क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.