सिमडेगा, जून 9 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांकी पंचायत क्षेत्र के रामजोल में सोमवार रात हाथी गांव पहुंच गया और गांव के सोहराई तोपनो और गाब्रिएल तोपनो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं घर में रखे अनाज को भी खा गया। जानकारी होने पर बांकी मुखिया अजय डांग उनके घर पहुंचे और क्षतिपूर्ति का जायजा लिया। साथ ही वन विभाग से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इधर बांकी पंचायत में लगातार हाथी के हमले से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी भागाओ टीम बुलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...