हाथी ने तोड़ा घर, परिवार ने भागकर बचाई जान
रांची, मई 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के नेहालु पंचायत अंतर्गत पोकल टिकरा गांव में रविवार रात करीब 11 बजे एक विशालकाय जंगली हाथी ने चमरू भोक्ता के घर को ध्वस्त कर दिया। हाथी ने घर की दीवार और छत तोड़ दी, जिससे पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। घर के अंदर मौजूद चमरू भोक्ता की पत्नी और बच्चों ने दीवार टूटते देख किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। घटना में घर में रखा धान, गेहूं, एस्बेस्टस समेत अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए। गांव के आसपास हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पंचायत की मुखिया वीरेंद्र भगत ने बताया कि हाथी पहले नेहालु के घाट टोली गांव पहुंचा था, जहां से ग्रामीणों ने उसे खदेड़ दिया। सोमवार को मुखिया ने प्रभावित गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव मुआवजा दिलाने का आश्वासन दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.