सिमडेगा, मार्च 7 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी रात करीब नौ बजे बींजामार्चा गांव पहुंचा, जहां उसने फिलमोन तोपनो और केशमति देवी के घर की दीवार तोड़ दी। इसके बाद घर में रखे अनाज को खा गया ग्रामीणों द्वारा शोर मचाकर और मशाल जलाकर हाथी को खदेड़ा गया, जिसके बाद हेलगढ़ा गांव में अनिमा डांग के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे अनाज को खा गया। इस दौरान हाथी के अचानक आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। भागने के क्रम में संजय सिंह नामक ग्रामीण को चोट लग गई। घायल संजय सिंह का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो में कराया गया, जहां उसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम प्रभावित गांव का भ्रमण करते हुए आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरु कर दी है।-
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.