किशनगंज, फरवरी 28 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता सीमावर्ती इलाकों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात नेपाल के जंगलों से आये सात हाथियों की झुंड ने दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के गिरीटोला, मोहामारी जादूटोला और पास के बेरबन्ना गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में घुसकर मकई और केला की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया और पिछले कई घटनाओं की तरह सुबह होने से पहले वापस जंगल की ओर लौट गए। स्थानीय किसानों के अनुसार इस सीजन में हाथियों द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा नुकसान है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब सात की संख्या में गुरूवार मध्य रात के समय सीमावर्ती गांवों में घुसे हाथियों ने दो दर्जनों किसानों की पांच से छह एकड़ में लगी मकई की फसल को रौंद डाला। कई जगहों पर खेत पूरी तरह नष्ट हो गया है, जिससे किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.