सिमडेगा, अप्रैल 17 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के उकौली पंचायत के बुरूहोंजर गांव में गुरुवार की देर रात एक हाथी के जमकर उत्पात मचाया। साथ ही गांव निवासी कमल सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही घर में रखे अनाज को भी चट कर करते हुए नष्ट कर दिया। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर उकौली मुखिया कृपा हेमरोम गांव पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पहुंच नुकसान का आकलन किया। साथ ही मुआवजा दिलाने की दिशा में कारवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.