हाथी ने घर को किया क्षतिग्रस्त, दहशत में ग्रामीण
सिमडेगा, मई 26 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़कादुईल पंचायत के तिलिंगबेड़ा गांव में सोमवार की रात हाथी ने उत्पात मचाते हुए राजू सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार हाथी पूर्व में भी कई बार पीड़ित के घर को नुकसान पहुंचा चुका है। इधर घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रफीक अंसारी घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग एवं प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.