लातेहार, मार्च 16 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। पीटीआर अंतर्गत महुआडांड़ और बरेसाड़ रेंज क्षेत्र में एक जंगली हाथी ने रविवार की देर रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, महुआडांड़ रेंज के मेढरुआ गांव निवासी कृष्णकांत यादव के घर को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखे करीब पांच बोरा सरसों को भी हाथी ने खा लिया, जबकि रसोई घर में रखे सामान को भी तहस-नहस कर दिया। वहीं बरेसाड़ रेंज अंतर्गत चुहरा गुरुटोला गांव में रुदन लोहरा और केश्वर मुंडा की रबी फसल को भी हाथी ने रौंद कर बर्बाद कर दिया। इस संबंध में महुआडांड़ के वनपाल कुंवर गंझू ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि वन विभाग की टीम हाथी को जंगल की ओर भगाने का प्रयास कर रही है। वनपाल ने यह भी बताया कि हाथी द्वारा हुए नुकसान की कागजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.