चाईबासा, अप्रैल 30 -- गुवा, संवाददाता। सारंडा जंगल क्षेत्र स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हेन्देदिरी में बुधवार की सुबह दो जंगली हाथियों ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने स्कूल परिसर में घुसकर रसोई घर का दरवाजा तोड़ दिया और बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए रखे गए चावल, राशन व सब्जियों को खा गए। साथ ही रसोईघर में रखे अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके कारण बुधवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल सका। दुविल गांव निवासी वीर सिंह हांसदा ने बताया कि दो हाथियों ने स्कूल में जमकर उत्पात मचाया और काफी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अब भी आसपास के जंगलों में डटे हुए हैं, जिससे गांव में जान-माल का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- हेन्देदिरी स्कूल में घुसे जंगली हाथी, मिड डे मील व्यवस्था ठप लोगों में दहशत का माहौल है और बच्चे भ...