हाथी ने किया एक को घायल
चाईबासा, फरवरी 24 -- चाईबासा। झींकपानी प्रखंड के जोडापोखर गांव के कुम्हार टोली में रात करीब 1 बजे दो हांथी एक सोए हुए व्यक्ति दासो मुंडा के पैर पर हमला कर उसका हड्डी तोड़ दिया। साथ ही घरों में जाकर किसी का दरवाजा तोड़ा किसी का रखा हुआ समानों तो उठा कर इधर उधर फेंक दिया। लगभग दो घंटे तक हाथी अगल बगल घूमते रहे। ग्रामीण अपना जान की सुरक्षा के लिए जोर जोर से आवाज देने लगे। फिर दिनों हाथी नदी की ओर निकल गए। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग के कर्मी को फोन करते रहे लेकिन वे नहीं आए, जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित हुए। मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा को ग्रामीण रात के 3 बजे घटना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने वन विभाग के कर्मी और अधिकारी से संपर्क कर समाधान करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.