हाथी-घोड़ा और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर से सटे जयरामपुर स्टील फैक्ट्री के समीप नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू होने से पहले कन्याओं ने हाथी, घोड़ा और गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर विभिन्न रास्तों से होते हुए सिधारी स्थित तमसा नदी पहुंची। यहां कलश में जल भरा। इसके बाद कन्याएं पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचीं, जहां विद्वान ब्राह्मणों ने विधि-विधान से पूजन कर कलश की स्थापना की। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.