आजमगढ़, फरवरी 26 -- मार्टीनगंज। क्षेत्र के बरौना बाजार में बुधवार को भगवान श्री खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। हाथी-घोड़ा, प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भोलेनाथ, बजरंगबली, राधा-कृष्ण की झांकी बरौना शिव मंदिर से निकलकर चौक तिराहा, सतैनीडीह देवस्थान, जखावा देवस्थान, दशमड़ा मोड़, कोदहरा शिव मंदिर से होते हुए वापस बरोना शिव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिलाएं हाथ में खाटू श्याम का झंडा लेकर रथ के पीछे से जयकारे लगा रही थीं। शोभायात्रा में प्रधान अमरजीत यादव, गौरीशंकर यादव, प्रह्लाद यादव, रिंकल सिंह, संजय सेठ आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.