हापुड़, जनवरी 14 -- भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव उपलक्ष्य में समूचा पंडाल जयकारों से गूंज उठा और सारा वातावरण भक्तिमई रंग में परिवर्तित हो गया। गढ़ चौपली की दुर्गा कॉलोनी में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के चौथे दिन बुधवार को सर्वप्रथम मुख्य यजमान मुकेश शर्मा ने सपरिवार व्यास का पूजन किया। इसके उपरांत सभी भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव और भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र की कथा का सुनते हुए धर्म के बताए सद्मार्ग पर चलकर दीन दुखियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प लिया। व्यास तेजस्वनी किशोरी ने भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोउत्सव की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पाप बढ़ता है, तब तब प्रभु का अवतार जन्म लेता है। जो अत्याचार को समाप्त करते धर्म के सद्मार्ग की स्थापना करता है। मथुरा के राजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.