बोकारो, फरवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का दर्शन किया। इस दौरान पूरा महौल भक्तियम बन गया। कथा स्थल पर मटका भी फोड़ा गया। इस दौरान गीत संगीत से पूरा महौल ब्रजमय हो गया। भक्त आस्था व भक्ति से सराबोर दिखे। वृंदावन से आए सुधांशु जी महाराज ने अपनी कथा के माध्यम से श्रीकृष्ण के कई रूपो के दर्शन कराए। कहा कि मटकी फोड़ लीला केवल बाल सुलभ शरारत नहीं, बल्कि भक्त व भगवान के प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रीकृष्ण गोपियों की माखन मटकी फोड़कर प्रेम और आनंद का संदेश देते थे, उसी प्रकार जीवन में अहंकार रूपी मटकी को तोड़कर प्रेम और भक्ति को अपनाना चाहिए। कथा पंडाल में महिलाएं, पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में श्रद्धाभाव के साथ कथा श्रवण कर रहे थे। मटकी फोड़ प्रसंग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.