बिजनौर, मई 30 -- कालागढ़/अफजलगढ़। विभागीय आला अधिकारियों ने हाथी गणना की प्रगति तथा गुणवत्ता की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शनिवार को अपर प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) विवेक पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में हाथी गणना प्रक्रिया के वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप विश्लेषण किया गया। बैठक में वर्तमान हाथी गणना कार्यप्रणाली, प्रगति तथा फील्ड स्तर पर किए जा रहे कार्यों का विस्तृत परीक्षण किया गया। इससे पहले सम्पन्न हाथी गणना के आंकड़ों तथा अभिलेखों का अवलोकन कर उन क्षेत्रों की समीक्षा की गई जहाँ पिछली गणना के दौरान हाथियों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। वर्तमान गणना में हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों, आवागमन मार्गों और गणना की प्रगति संबंधी विस्तृत जानकारी हासिल की गई। यह भी पढ़ें- कॉर्बेट में हाथी गणना को लेकर हुई बैठक बैठक ...