आदित्यपुर, अप्रैल 27 -- चांडिल। ईचागढ़ के हाड़ात में जंगली हाथी द्वारा मां-बेटी को कुचल कर मार डालने की घटना के दूसरे दिन भी गांव में मातम पसरा रहा। हाड़ात, पीलीद एवं अन्य गांव के लोग हाथी के खौफ से रतजगा कर रहे हैं। वहीं, हाथी को भगाने के लिए बंगाल के बांकुड़ा से हाथी रोधक दस्ता को मंगाया गया है। फिलहाल, क्षेत्र में जंगली हाथी को भगाने के लिए बांकुड़ा और पालना की कुल दो टीमों को लगाया गया है। दोनों टीमों में 10-10 सदस्य शामिल हैं। वन विभाग ने बताया कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में फिलहाल 14 जंगली हाथी डेरा जमाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड में हाथियों का आतंक! चांडिल में मां-बेटी को कुचलकर मार डाला हाड़ात में मां- बेटी को कुचलकर मारने वाला हाथी रविवार की देर रात बंगाल सीमा के पास डटा हुआ था। यह भी पढ़ें- हाथी को नहीं ढूंढ पाया वन विभाग

हिं...