रांची, जनवरी 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हाथी के हमले में लगातार हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने राज्य स्तर पर एक विशेष कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी हाथी की ट्रैकिंग कर स्थिति पर नजर रखेगी और उसे नियंत्रित करने के साथ-साथ सुरक्षित तरीके से पकड़कर अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की कार्रवाई करेगी। वन विभाग के अनुसार, कमेटी हाथी को स्थानांतरित करने में विशेषज्ञों की सहायता लेगी। हाथी को नियंत्रित करने के लिए ओड़िशा से प्रशिक्षित टीम पहले ही पहुंच चुकी है, जो हाथी की गतिविधियों पर निगरानी रख रही है। वहीं, हाथी को स्थानांतरित करने के लिए एसओएस (एसओएस) टीम को भी बुलाया गया है। एसओएस टीम विशेष वाहनों और अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगी, जिससे हाथी को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित किया जा सकेगा। बताया गया है कि एसओएस टीम एक-द...