रांची, मार्च 15 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। प्रखंड के गलऊ गांव के में हाथी के हमले में घायल हुए श्रवण मुंडा के भैंसे (काड़ा) की मौत हो गई। शनिवार सुबह को एक हाथी ने भैसा पर दांत से वार कर घायल कर दिया था। इलाज के बाद भी रविवार को भैंसे की मौत हो गई। भैंसे का वर्तमान में बाजार कीमत 80 हजार बताया जा रहा है। मुखिया सावना महली ने पीड़ित किसान से मुलाकात किया। वन विभाग के अधिकारी से बातचीत की गई। वन विभाग ने आश्वस्त किया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने पर मुआवजा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...