रांची, मई 3 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन हाथी फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में शनिवार-रविवार की देर रात एक विशालकाय जंगली हाथी ने कोटांगेर के साके टोली गांव में धावा बोल दिया। हाथी ने गांव में दो घरों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और उनमें रखे अनाज सहित घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथी ने सबसे पहले चानी बारला के खपरैल मकान को तोड़ दिया। इसके बाद घर में बोरे में रखे धान को बाहर निकालकर बर्बाद कर दिया। यह भी पढ़ें- गोविन्दपुर : एक माह से हाथी के आतंक से दहशत में ग्रामीण इसके बाद हाथी ने बरदान बारला के एस्बेस्टस मकान को भी अपनी सूंड़ से क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें रखे धान सहित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.