चक्रधरपुर, अप्रैल 4 -- आनंदपुर,संवाददाता मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत गिंडुंग गांव में शुक्रवार को वन विभाग द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष में मृत व्यक्ति के आश्रित को मुआवजा प्रदान किया गया।कोयना प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी राहुल कुमार ने विगत 19 दिसंबर 2025 की रात जंगली हाथी के हमले में मृत स्व. लक्ष्मण बिरगम की पत्नी जमुना मुंडारी को मुआवजा राशि का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। बताया गया कि 19 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे जब जंगली हाथी के हमले में लक्ष्मण बिरगम की मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग द्वारा नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया पूरी करते हुए आश्रित को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर कोयना प्रक्षेत्र के वनरक्षी, गिंडुंग गांव के ग्रामीण मुंडा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क र...