हाथी के हमले में मृत ग्रामीण के परिजनों को तीन लाख रुपये का मुआवजा
लातेहार, अगस्त 1 -- बारियातू,प्रतिनिधि। वन विभाग ने हाथी के हमले में मृत डाढ़ा पंचायत के कटईटोला निवासी मघवा उरांव के परिजनों को शनिवार को तीन लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया। बालूमाथ वन क्षेत्र पदाधिकारी नंद कुमार मेहता ने मृतक के पुत्र महेंद्र उरांव को तीन लाख रुपये का चेक सौंपते हुए विभाग की ओर से संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में हाथियों का विचरण लगातार हो रहा है, इसलिए उनसे पर्याप्त दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में उन्हें छेड़ने या उनके निकट जाने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि हाथियों की गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय वनकर्मियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- जमुई : वन्यजीवों से नुकसान पर मिलेगा मुआवजा मौके पर आनंद चौधरी, सिकंदर राम, अमित तिवारी सहित अन्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.