हजारीबाग, अप्रैल 8 -- चरही, प्रतिनिधि। जंगली हाथियों के हमले में बीते 14 फरवरी को कजरी के लेनघुटू में राजेश मुर्मू की पत्नी फूलमुनी किस्कू की मौत हो गई थी, जबकि राजेश मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। साथ ही हाथियों के झुंड ने घर को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। बुधवार को मृतक के आश्रित को रामगढ़ वन विभाग द्वारा मांडू वन परिसर में रेंजर बटेश्वर पासवान ने झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित राशि चार लाख रुपए एवं घायल को 25,000 रुपये की राशि का चेक दिया। मौके पर मांडू विधायक तिवारी महतो, मुखिया देवकी महतो, केन्द्रीय सदस्य रामकिशोर मुर्मू, रेंजर बटेश्वर पासवान, फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद कुमार सहित मृतक के परिजन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.