हल्द्वानी, मई 4 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। लालकुआं में टांडा रेंज से लगे जंगल में हाथी के हमले में मारे गए अज्ञात व्यक्ति के शव का सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस हमले में झारखंड निवासी पहरेदार की भी मौत हुई थी।लालकुआं के पहाड़ी खत्ता में 28 अप्रैल की रात हाथी ने झोपड़ी के बाहर सो रहे पहरेदार बांधो प्रजापति व एक अन्य को बुरी तरह कुचल दिया था। दोनों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद बांधो के परिजन आए और पोस्टमार्टम के बाद शव को मूल गांव झारखंड ले गए थे। वहीं दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- हाथियों को रोकने के लिए सौर बाड़ लगाये जाएंगे पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 50 वर्ष के आसपास थी। मानसिक रूप से बीमार भी बताया जा रहा था। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव का दाह संस्कार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.