गिरडीह, जुलाई 9 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के घुटिया पेसरा पंचायत अंतर्गत गरमुंडो कला गांव में हाथी के हमले में जान गंवाने वाली 50 वर्षीय शांति देवी के परिजनों को वन विभाग ने तत्काल राहत उपलब्ध कराई है। घटना के बाद बुधवार देर रात वन विभाग के अधिकारी मृतका के घर पहुंचे और उनके पति रघु यादव को तत्काल सहायता के रुप में एक लाख रुपए नकद प्रदान किए। वन विभाग के फॉरेस्टर अंशु कुमार ने बताया कि सरकार की निर्धारित प्रावधान के अनुसार मृतका के आश्रितों को कुल 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसमें एक लाख रुपए तत्काल सहायता के रुप में दे दिए गए हैं। शेष राशि में से तीन लाख रुपए एक-दो दिनों के भीतर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जबकि बाकी छह लाख रुपए कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।बता दें कि बुधवार शाम शांति द...