चाईबासा, मार्च 31 -- चाईबासा। चाईबासा वन प्रमंडल के कोकचो सब-बीट अंतर्गत बरकुंडिया ग्राम के तूरामडीह टोला में बीती रात 8:00 से 9:00 के बीच रात्रि में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान चंदू देवी, निवासी कुम्बराम ग्राम के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति बर कुंडिया गांव के निवासी लखन कुदादा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों बीती रात अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया और हमला कर दिया। हाथी ने दोनों को कुचल दिया, जिससे चंदू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लखन कुड़ादा गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.