रांची, मार्च 14 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गलऊ गांव में शनिवार सुबह जंगल से निकलकर एक हाथी गांव के समीप घास चर रहे भैसे पर हमला कर दिया। हमले में किसान श्रवण मुंडा के भैसा की पीठ में गंभीर चोट लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी ने दौड़ते हुए भैसे की पीठ में दांत से हमला किया है। इधर हाथी के उत्पात से ग्रामीण भयभीत है। बता दें कि 15 हाथियों का झुंड बांस वन में महीनों से जमा है। इन्होंने दुलमी गांव के आधे से ज्यादा सब्जी की फसल को नष्ट कर दिया है। ग्रामीणों ने भैसे पर हमले की जानकारी वन विभाग को दी है। वन विभाग ने किसान को आश्वस्त किया है कि समय पर मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.