हाथी के हमले में दो लोगों की मौत पर विधायक ने व्यक्त की संवेदना
सिमडेगा, अगस्त 10 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के भुण्डूपानी गांव में हाथी के हमले में दो लोगों की कुचलकर मौत हो जाने पर विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मौके पर विधायक ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। और जरूरत के समय हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं क्षेत्र में हाथियों के आतंक को देखते हुए विधायक ने ग्रामीणों के बीच हाथी भगाने के लिए टॉर्च और पटाखों का वितरण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा हाथियों के जंगल से गांव की ओर आने पर सावधानी बरतने की अपील की। यह भी पढ़ें- Simdega News: हाथी खदेड़ने निकले थे ग्रामीण, दो की लौटी लाश मौके पर ग्रामीणों ने हाथियों के बढ़ते आतंक से निज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.