घाटशिला, अप्रैल 27 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के दूधकुंडी स्कूल के सामने स्थित मुख्य चारमुहानी चौक पर लगी हाई मास्ट लाइट पिछले एक महीने से खराब पड़ी है। यह स्थान न केवल गांव का मुख्य केंद्र है, बल्कि जंगली हाथियों के आवागमन का प्रमुख रास्ता भी है, जहां से हाथियों का झुंड गुजरता है। अंधेरा होने के कारण यहां कभी भी हाथियों और इंसानों के बीच हिंसक टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। इसे लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। इस समस्या को लेकर अनिल साहू, अनिमेष साहू, अनूप नायक, सुधीर नायक, दीपक बारिक, जयंत सिंह, मिथुन नायक, जोहर नायक और चंचल नायक सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से इस लाइट को तत्काल सुधारने की मांग की है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.