सासाराम, मार्च 6 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के जमुआ घटवारवा स्थित वीर मंदिर परिसर में शुक्रवार को डीएफओ स्टालिन फिडल कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सोनडीला क्षेत्र में बीते 15 दिनों से उत्पात मचा रहे जंगली हाथी की समस्या पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी अब तक कई पालतू पशुओं को कुचलकर मार चुका है। जबकि कई पशु घायल हो गए हैं। इससे क्षेत्र में भय का माहौल है। नावाडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा के प्रयास से वन विभाग और ग्रामीणों के बीच समन्वय को लेकर बैठक आयोजित की गई। पीड़ित ग्रामीणों ने फसलों और पशुओं के नुकसान पर मुआवजे की मांग की तथा हाथी को जल्द क्षेत्र से हटाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं की फसल पक गया है। ऐसे में पटाखे और मशाल से हाथी को भगाने पर खेतों में आग लगने की आश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.