हाथी की मौत के आरोप में खेत मालिक गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट पांच में शारदा नहर किनारे खेत में करंट लगने से रविवार को नर हाथी की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने सोमवार को खेत मालिक को गिरफ्तार किया। शारदा नहर किनारे सानिया नाले की बस्ती में दौलत राम का खेत है, जिसमें मक्का की फसल लगी हुई थी। बताया गया कि रविवार को हाथियों का झुंड खेत के पास पहुंचा था। इसी दौरान करीब 12 वर्षीय नर हाथी मक्के के खेत में जाने का प्रयास कर रहा था, तभी वह करंट प्रवाहित तार-बाड़ की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बांगड़ी भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। खटीमा रेंज के रेंजर हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटनास्थल के पास ही दौलत राम का खेत है। पूछताछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.