अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- मोतीपुर, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर टस्कर हाथी के हमले में महिला मुन्नी देवी की मौत के बाद वन विभाग और वन्यजीव से जुड़ी संस्थाएं सक्रिय हो गई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों को एहतियाती उपायों की जानकारी दी। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। टीम द्वारा गोला और पटाखों के माध्यम से हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने का कार्य भी किया जा रहा है ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके। क्षेत्रीय वन अधिकारी आशीष गोंड ने बताया कि हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.