हाथी का दांत बना बीएसएनएल टावर, नेटवर्क समस्या बरकरार
लातेहार, अप्रैल 9 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुरूप पंचायत में स्थापित बीएसएनएल के तीन टावर दुरूप, दौना और बालामहुआ पिछले तीन वर्षों से अधूरे पड़े हैं। टावर लगने के बावजूद क्षेत्र में नेटवर्क सेवा शुरू नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों को आज भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि टावर के समीप ही पंचायत भवन मौजूद है और सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद नेटवर्क की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों को ऑनलाइन कार्य बैंकिंग, आधार अपडेट, जाति, स्थानीय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर महुआडांड़ जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भाकपा माओवादी द्वारा इन टावरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद विभाग ने टावरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.