सिमडेगा, फरवरी 23 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांकी पंचायत के ग्राम बहेड़ा में हाथी का झुंड दो ग्रामीणों के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसमें जकरियस टोपनो और विजय टोपनो का घर शामिल है। घटना रविवार के रात की है। सोमवार को सूचना मिलते ही मुखिया अजय डांग भी घटनास्थल पहुंच कर पीड़ित ग्रामीणों को हर संभव मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने क्षेत्र से हाथियों को भगाने की मांग की। इधर क्षेत्र में हाथियों के आधमकने से ग्रामीणों में दहशत का हौल व्याप्त हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.