पटना, जुलाई 8 -- हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन बाइपास पर वाहन जांच के दौरान 100 किलो गांजा बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थार सहित लग्जरी गाड़ियां और 6 मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में समस्तीपुर के विभूतिपुर निवासी चंदन राम, विकास महतो,लालबाबू साहू,राजकुमार साहू और नालंदा के सिलाव निवासी पंकज मिस्त्री शामिल हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप आने की सूचना मिली। इसके बाद हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एनएच पर गश्ती एवं वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। सिक्स लेन गोलंबर के पास खड़ी तीन गाड़ियां पुलिस की सक्रियता को देखकर भागने लगी। पुलिस ने पीछाकर तीन वाहनों ...