हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे
बेगुसराय, अगस्त 17 -- बीहट। गंगा के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार की सुबह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 40.75 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा फिलहाल खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे बह रही है। सोमवार को इस वर्ष का गंगा का सर्वाधिक जलस्तर दर्ज किया गया है। वहीं, गंगा की सहायक नदी बाया के जलस्तर में वृद्धि जारी है। बछवाड़ा में बाया नदी खतरे के निशान से फिलहाल दो मीटर नीचे बह रही है। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल गंगा का जलस्तर अभी बढ़ने के ही संकेत हैं। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Begusarai News: बाढ़ का खतरा: वार्निंग लेवल के पार पहुंचा गंगा नदी का जलस्तर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.