हाथीदह में गंगा अब भी खतरे के निशान से 115 सेमी उपर बह रही है
बेगुसराय, सितम्बर 13 -- बीहट। विगत कई दिनों से गंगा तथा बाया नदी के जलस्तर षट रहे हैँ। लेकिन हाथीदह में गंगा अभी भी खतरे के निशान से 115 सेमी उपर बह रही है जबकि बछवाड़ा में बाया नदी भी खतरे के निशान से 65 सेमी उपर बह रही है। 24 धंटें में हाथीदह में गंगा के जलस्तर में मात्र 5 सेमी तथा बछवाड़ा में बाया नदी के जलस्तर में 9 सेमी की कमी आयी है। रविवार की सुबह छह बजे हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.91 मीटर तथा बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 42.57 मीटर दर्ज किया गया। यह जानकारी बेगूसराय के बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से ऊपर (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.