पटना, जून 2 -- हाथीदह के महेंद्रपुर गांव के पास क्षतिग्रस्त एनएच-80 की मरम्मत शुरू कर दी गई। जलजमाव के कारण उभर आए गड्ढों को भरने के लिए सोमवार सुबह गिट्टी और मौरंग गिराया गया। डंपर से गिट्टी और मौरंग डालकर गड्ढों को भरा गया, ताकि गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त नहीं हो सके। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसे तात्कालिक समाधान बताया और स्थाई समाधान की मांग की है। बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया के अनुसार, फिलहाल गिट्टी पत्थर डालकर आवागमन को सुगम करने का प्रयास किया गया है ताकि दुर्घटनाएं ना हो। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ नालों की खुदाई और स्थाई समाधान के लिए एनएच लखीसराय डिवीजन को कहा गया है। यह भी पढ़ें- हाथीदह में क्षतिग्रस्त एनएच-80 की मरम्मत शुरू उन्होंने कहा कि विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है तथा इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाएगा।...