गोपालगंज, मई 2 -- उचकागांव।प्रखंड के नरकटिया गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में पंचमुखी हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र की 5100 कन्याएं शामिल हुईं। कलश यात्रा हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा व झांकियों के साथ मंदिर परिसर से शुरू होकर गंडक नहर, शुकुलवा बाजार व दहीभाता हाई स्कूल होते हुए दहीभाता शिव मंदिर पहुंची, जहां तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भराई की गई। इसके बाद यात्रा यज्ञशाला पहुंची, जहां कलश स्थापना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञाचार्य अर्जुन ओझा सहित 11 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि आठ मई को पूर्णाहुति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.