आजमगढ़, दिसम्बर 25 -- सगड़ी,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रसूलपुर नरईपुर गांव स्थित शिव चन्ना राम कालिका मंदिर परिसर में सात दिवसी श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने से पहले कन्याओं ने बुधवार को सुबह हाथी, घोड़ा,गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। पूरे क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद पूजन अर्चन के बाद यज्ञ मंडप पर कलश स्थापित की गयी। शिव चन्ना राम कालिका मंदिर परिसर के यज्ञ मंडप से बुधवार को सुबह 151 कन्याओं द्वारा हाथी, घोड़ा और गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जमसर गांव होते हुए लाटघाट बाजार के शिव मंदिर परिसर पहुंचा। इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न रास्तों से होते हुए पुन: चन्नाराम कालिका मंदिर परिसर पहुंची। जहां विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद कलश को मंडप में स्थापित की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज रहा था। इस अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.