हाथियों में अब पटाखों और रोशनी का डर खत्म, नई तकनीक की दरकार
घाटशिला, जुलाई 8 -- चाकुलिया, संवाददाता। जमशेदपुर वन प्रमंडल के चाकुलिया रेंज में हाथियों को भगाने के लिए वर्षों से अपनाए जा रहे पारंपरिक उपाय अब बेअसर साबित होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के मैदानी इलाकों में पिछले कई वर्षों से हाथियों का उत्पात जारी है। जंगलों से निकलकर हाथी गांवों, खेत-खलिहानों और बगीचों में पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ने के लिए वन विभाग की टीम और ग्रामीण पटाखों तथा तेज आवाज का सहारा लेते हैं, लेकिन अब हाथी बिना विचलित हुए अपनी चाल चलते रहते हैं। उल्टा, कई बार तेज आवाज से वे और अधिक आक्रामक हो जाते हैं। इससे अब नई तकनीक की जरूरत महसूस की जा रही है।वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के एक सदस्य ने बताया कि शुरुआती वर्षों में ये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.