हाथियों ने साबुन फैक्ट्री की दीवार को तोड़ा
घाटशिला, जुलाई 5 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार देर रात करीब एक बजे 22 हाथियों का झुंड, जिसमें सात शिशु हाथी भी शामिल थे, चाकुलिया रेलवे स्टेशन के समीप पहुंच गया। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन ने चाकुलिया-कोकपाड़ा और कानीमहुली-चाकुलिया रेलखंड पर ट्रेनों की गति धीमी करने का निर्देश जारी किया। प्रभारी वनपाल कल्याण महतो के नेतृत्व में वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को स्टेशन की ओर बढ़ने से रोककर दूसरी दिशा में खदेड़ दिया। इसके बाद हाथियों ने गांगुली आरा मिल और बालाजी सॉप फैक्ट्री की दीवारें क्षतिग्रस्त कर दीं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: हाथियों ने बालाजी साबुन फैक्ट्री की दीवार तोड़ डाली आरा मिल परिसर में हाथियों ने कटहल, आम और केला खाया तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.