हाथियों ने रौंदी किसानों की 13 बीघा फसल
बहराइच, सितम्बर 6 -- बहरइच, संवाददाता। कतर्नयाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में जंगली हाथियों का मूवमेंट बढ़ता जा रहा है। हाथियों ने भैंसाही गांव हाथियों के झुंड ने चार किसानों की धान और गन्ने की करीब 13 बीघा खड़ी फसल रौंद डाली। किसान वासुदेव ने बताया कि हाथियों का झुंड शनिवार की देर रात गिरनफटवा इलाके में पहुंचा। चिंघाड़ सुनकर आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों ने हांका लगाकर हाथियों को खेतों से दूर भगाने का प्रयास किया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथीं जंगल की ओर चले गए। हाथियों ने बसरू की दो बीघा धान, रामसरन की करीब पांच बीघा गन्ना और वारिस अली की दो बीघा धान की फसल को सहित 13 बीघा धान व गन्ने की फसल को रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.