सिमडेगा, फरवरी 21 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के करकट्टा गांव में गुरुवार की देर रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव निवासी कृष्णा सिंह एवं फूलो देवी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान हाथी ने घर में रखे अनाज को भी खा लिया। जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बिंतुका पंचायत की मुखिया प्रिती बुढ़ शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। इधर घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम घटनास्थल का दौरा कर क्षतिपूर्ति का जायजा लिया और जल्द ही आकलन कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की बात कही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.