आदित्यपुर, जुलाई 19 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों ने शनिवार की देर रात ईचागढ़ के बिस्टाटांड़ गांव में संजीत कुमार सिंह के खेत में लगे फसलों को नुकसान पहुंचाया तथा नीमडीह के अंडा गांव में रघुनाथ सिंह के घर को तोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा तथा जानमाल के नुकसान से बचाव करने की गुहार लगाई है। फोटो न. 6: नीमडीह के अंडा गांव में हाथियों के द्वारा तोड़े गए घर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...