रामगढ़, मई 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के सुतरी, हेसापोड़ा व कोराम्बे पंचायत के विभिन्न गांवों में इन दिनों हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बीती देर रात हाथियों के झुंड ने कोराम्बे गांव में एक फिर जमकर उत्पात मचाते हुए किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने गांव के कई किसानों के खेतों में लगी भिंडी, मकई और लौकी की फसलों को खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। लगातार हो रहे हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित किसान जगेश्वर महतो, अकला महतो, राजू महतो, सुलेखा देवी, गुलाबी देवी आदि ने बताया कि देर रात हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। जिससे किसानों की मेहनत और मोटी लागत से तैयार फसलों को हाथियों ने कुछ ही देर में नष्ट कर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.