रामगढ़, दिसम्बर 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में फिर से हाथियों का उत्पात शुरु हो गया है। हाथियों के झुंड ने बीती रात सुतरी पंचायत धोरधोरीया आंगनबाड़ी केंद्र को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने ग्रिल व दरवाजा को तोड़कर अनाज चट कर गए। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र में बहुत कम अनाज था। जिसके कारण हाथियों का पेट नहीं भरा तो हाथी पास के खेत में लगे आलू व बंदागोभी को खाने चले गए। हाथियों ने खेतों के फसल को खाने से ज्यादा रौंदकर बर्बाद कर दिया। यह घटनाएं गोला वन क्षेत्र में आम हो गई है। सुबह आंगनबाड़ी सेविका ने घटना की जानकारी मुखिया सतीश मुर्मू, वन विभाग व सीडीपीओ को आवेदन देकर नुकसान से अवगत करा दिया है। सूचना पर मुखिया केंद्र पहुंच कर नुकसान का जाएजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों की संख्या चार थी। हाथियों ने घटना को रात के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.