नवादा, मई 4 -- नवादा में झारखंड की ओर से आने वाले हाथियों को रोकने के लिए सौर बाड़ (सोलर फेंसिंग) लगाये जाएंगे। गोविन्दपुर इलाके में हाथियों द्वारा मचायी जा रही तबाही से परेशान वन विभाग हाथियों के कॉरिडोर (आने वाले मार्ग) पर सौर बाड़ लगाने की योजना पर विचार कर रहा है। ताकि हाथियों का गोविन्दपुर में प्रवेश रोका जा सका। इसके लिए झारखंड के कोडरमा से गोविन्दपुर आने वाले मार्ग की पहचान की जाएगी और उस स्पॉट को चिह्नित किया जाएगा, जिससे होकर हाथी अक्सर गोविन्दपुर की सीमा में प्रवेश करते हैं। सौर बाड़ के झटके से हाथी आगे नहीं बढ़ेंगे और वापस लौट जाएंगे। हालांकि यह योजना तभी कारगर होगी,जब हाथियों के आने के बिल्कुल सही कॉरिडोर अथवा स्पॉट को चिह्नित किया जा सकेगा। अन्यथा हाथी सौर बाड़ वाले मार्ग को छोड़कर दूसरे मार्ग से सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.