लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- पलियाकलां, संवाददाता। झगई क्षेत्र में जंगली हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। हाथी चौखड़ा फार्म, गुलरा व बसंतापुर कलां में अब तक चालीस एकड़ से अधिक फसल का नुकसान कर चुके है। इतना ही नहीं हाथियों ने चौखड़ा के राम बहादुर को कुचल कर मार डाला है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में बढ़ रहे आक्रोश से बचाव के लिए वन विभाग सक्रिय हो गया है। हाथियों को जंगल में ही रोकने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। जंगल के किनारे पहले से खुदी हुई खाई को ठीक कराया जा रहा है। जहां जहां पर इंट्री प्वाइंट हैं वहां पर उसे और गहरा किया जा रहा है जिससे कि हाथी उसे पार न कर सकें। इसके साथ ही जंगल किनारे लगी वायर फैंसिंग को दुरुस्त कराया जा रहा है ताकि करंट लगने के भय से हाथी उसको पार कर खेतों में न जा सकें। मृतक के परिवार को नहीं मिली सहायता राशि गली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.