हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी। मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए हल्द्वानी वन प्रभाग की नई तकनीकी पहल शुरू की है। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के आसपास स्थित गांवों में एआई आधारित स्मार्ट सोलर कैमरा प्रणाली लगा जा रहे हैं, जिससे वन्यजीवों की गतिविधि का तुरंत पता लगाकर ग्रामीणों और वन विभाग को समय रहते चेतावनी मिल सकेगी।नंधौर वन्यजीव अभयारण्य से सटे कई गांवों में समय-समय पर हाथियों सहित अन्य वन्यजीवों की आवाजाही देखी जाती है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बनी रहती है। इन परिस्थितियों को देखते हुए हल्द्वानी वन प्रभाग ने आधुनिक तकनीक आधारित प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली विकसित करने का निर्णय लिया है। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार के अनुसारइस परियोजना के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में अत्याधुनिक एआई आधारित स्मार्ट कैमरे स्थापित किए जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.