जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- हाथियों को रेलवे लाइन पर आने से रोकने के लिए रेलवे 193 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने चार दिन पहले चक्रधरपुर रेल मंडल के आसनबनी से झारसुगुड़ा स्टेशन तक लाइन की घेराबंदी का आदेश दिया है। मंडल रेलवे ने चार महीने पहले ट्रेन से हाथियों की मौत रोकने के लिए लाइन फेंसिंग का सर्वे कराया था। जोन की मंजूरी मिलते ही टेंडर भी निकाल दिया गया है। इससे 270 किमी दूरी तक लाइन के दोनों ओर घेराबंदी हो सकेगी। इससे अन्य मवेशी भी लाइन पर नहीं आ सकेंगे। घेराबंदी से वन विभाग की हाथियों के संरक्षण की योजना सफल होगी और ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित होगा। भविष्य में ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाने में भी सहूलियत मिलेगी। हाथियों और अन्य मवेशियों की सुरक्षा के लिए रेल मंडल में 11 जगहों पर लाइन ...